हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की पुरानी दिल्ली रोड पर स्थित जवाहरगंज मंडी में किसान से 37 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। किसान का कहना है कि वह सरसों बेचने के लिए मंडी पहुंचा जहां ठगों ने पैसे खुलाने के नाम पर उसे बातों में उलझा लिया और 37000 रुपए की ठगी की। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गढ़ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अमरोहा के गजरौला के रहने वाले गणेश दत्त ने बताया कि वह गांव से ट्रैक्टर पर ट्राली में सरसों लादकर गया था। गांव में जवाहर गंज मंडी में व्यापारी सुभाष को सरसों बेच दी थी। सरसों बेचकर 37500 की नकदी प्राप्त हुई जिसके बाद वह घर लौटने के लिए जैसे ही चला तो उसे रास्ते में मंडी गेट पर दो युवकों ने रोक लिया और पैसे खुलाने की बात कहने लगे। उसके बाद उन्होंने पीड़ित किसान को बातों में उलझाया और 37 हजार की ठगी को अंजाम दिया।
1500 की खरीद पर निश्चित उपहार के साथ लकी ड्रा में पाए इनाम: 9837477500






























