हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 39 पुलिसकर्मियों को इधर-उधर करने का एक मैसेज वायरल हुआ तो आपको बता दें कि जिले में 39 नहीं बल्कि 37 पुलिसकर्मियों को इधर-उधर किया गया है। इन 37 पुलिसकर्मियों में से एक कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है।
जानें पूरा मामला:
दरअसल शनिवार की शाम को पुलिस अधीक्षक हापुड़ ने 36 पुलिसकर्मियों को स्थानांतरित किया और एक कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया। इस प्रकार कुल 37 पुलिसकर्मियों को विभाग ने इधर से उधर किया है। जिसमें तीन उपनिरीक्षक, 16 हेड कांस्टेबल, 8 कांस्टेबल (स्थानांतरित), एक कांस्टेबल लाइन हाजिर तथा 9 महिला कांस्टेबल हैं। भूलवश: विभाग से सीरियल नंबर 14 के बाद 17 लिख दिया गया जिससे यह भ्रम पैदा हुआ।
पढ़ें पूरी सूची:


प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ 12.9 लाख में प्लॉट वो भी HPDA approved, 90% लोन सुविधा, Call 9540030099

































