हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को 36 नए कोरोना मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉं. रेखा शर्मा ने बताया कि शनिवार को 36 पाए गए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 17 ऐसे मरीज हैं जो कि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए मरीजों के संपर्क आने से संक्रमित हुए हैं तथा 19 मरीजों का सैंपल कोरोना संदिग्ध दृष्टि से लिया गया था उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव प्राप्त हुई है। (ehapurnews.com)
हापुड़ के अनुज विहार मौहल्ला से तीन, गांव असौड़ा से पांच, सोटावली से एक, पन्नापुरी से सात, सर्वोदय नगर से एक, खटीकान मौहल्ला पिलखुवा से दस, गांव लाखन से चार तथा आर्य नगर पिलखुवा से चार, सपनावत से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। (ehapurnews.com)
मुख्य चिकित्साधिकारी ने लोगों से आग्रह किया है कि पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में यदि कोई व्यक्ति आया है तो वह तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

90% लोन के साथ घर खरीदना हुआ आसान, अभी संपर्क करें: 9911028188, 7827406652:































