👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हाफिजपुर पुलिस ने चितौली रोड से एक ग्रामीण को शराब बेचते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि थाना खरखौदा के जाहिदपुर का चांद शराब लेकर आया था कि हाफिजपुर पुलिस ने गांव चितौली रोड पर चांद को धर दबोचा। पुलिस ने चांद के कब्जे से 35 पव्वे शराब बरामद की है। आरोपी ने शराब बेचना स्वीकार किया है।
































