हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि दूर से इसकी लपटों को देखा जा सकता था। मौके पर पांच दमकल गाड़ियों ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि पहले भी इस फैक्ट्री में आग लग चुकी है। बता दें कि धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र फेस वन में स्थित सजल पेट्रोकेमिकल्स में शुक्रवार की देर शाम रखे केमिकल में आग लग गई।
फैक्ट्री के अंदर पेस्टिसाइड निर्माण के लिए केमिकल रखा हुआ था जिसमें आग लग गई। आग का कारण वेल्डिंग का कार्य बताया जा रहा है। आग ने कुछ ही सेकंड में फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान फैक्ट्री के अंदर रखें ड्रम बम की तरह फटने लगे। आसपास के फैक्ट्री संचालकों में इस दौरान हड़कंप मच गया। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। 14 मिनट के अंदर दमकल की पहली गाड़ी पहुंची जिसने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की जिसके बाद हापुड़ और गाज़ियाबाद से दो-दो दमकल की गाड़ियां बुलाई गई। कुल मिलाकर पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान 35 दमकल कर्मियों ने कड़े परिश्रम के साथ आग को बुझाया। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में पहले भी आग लग चुकी है।
LuxuryInteriors & #Furniture के लिए हापुड़ में खुल गया है #TANARA_DESIGNS, 7457852854

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























