हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गली-मौहल्लों व गांवों में कोरोना के बढ़ते हुए कदमों ने स्वास्थ्य विभाग व लोगों की नींद को उड़ा दिया है। जनपद हापुड़ में गुरुवार को हापुड़ की पॉश कॉलोनियों सहित 35 मरीज मिलने से हड़कंप मचा है। जिला प्रशासन ने कोविड-19 वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। जनपद में आज मिले मरीजों का विवरण इस प्रकार है:

नई शिवपुरी हापुड़ में पांच, श्रीनगर हापुड़ में एक, रेलवे रोड हापुड़ में एक, इंद्रलोक कॉलोनी हापुड़ में एक, रघुवीरगंज हापुड़ में चार, शक्तिनगर हापुड़ में एक, कोटला मेवियान हापुड़ में दो, कृष्णगंज चंडी रोड हापुड़ में एक, मोती कॉलोनी हापुड़ में एक, चमरी बैंक कॉलोनी में कर्मचारी राजकीय निर्माण निगम में एक, सराय चांद खान हापुड़ में एक, मौहल्ला पुरा पिलखुवा में एक, दिनेश नगर पिलखुवा में दो, सिपीवाड़ा पिलखुवा में दो, गांव गोंदी सलाई में एक, गांव मुरादपुर में दो, गांव सिमरौली में एक, सीएचसी दफ्तर गढ़मुक्तेश्वर में एक, लुहारी में एक, ककराना में दो, मतरौना सीएचसी में एक, सादुल्लापुर लोदी में एक, दसतोई रोड हापुड़ में एक कुल मिलाकर 35 कोरोना मरीजों की रिपोर्ट प्रशासन को पॉजिटिव प्राप्त हुई है।































