हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद हापुड में पटाखा आप्रेशन अभियान चलाया गया जिसके तहत 34 वाहनों को सीज किया गया तथा 125 वाहनों के चालान किए गये।यह अभियान जनपद भर की पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने समय-समय पर चलाया।
पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर बुलेट मोटर साईकिल से पटाखा की आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के विरूद्व चलाए जा रहे ऑपरेशन पटाखाअभियान के अन्तर्गत हापुड़ जनपद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 125 वाहनों के चालान किए गए व 34 वाहनों को सीज किया गया।पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























