
34 सड़कों का छह करोड़ की लागत से होगा निर्माण, छह को खुलेंगे टेंडर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोक निर्माण विभाग जनपद हापुड़ की 34 सड़कों की मरम्मत कराएगा जिसमें एक करोड़ रुपए का खर्चा आएगाm ऐसे में हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। 16 नवंबर को लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी और सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू होगा। निम्नलिखित सड़कों की मरम्मत होगी:-
6.30 लाख से सालेपुर से कोटला मार्ग, 22.50 लाख से नली इंटर कॉलेज से लोधा राजपूत की मंडी, 16.45 लाख से बड़ौदा सिहानी से सालेपुर, 13.40 लाख से सपनावत से पारपा नहर पटरी से पारपा रेगुलेटर वाया इकलैड़ी पारपा मध्य गंगा नहर पटरी, 11.40 लाख से बझैड़ा खुर्द से हावल आबादी भाग, 13.80 लाख से हाईवे-9 से खेड़ा आबादी भाग, 24.70 लाख से हाईवे-235 से दादरी संपर्क मार्ग, 9.90 लाख से हाईवे-9 से लाखन आबादी, 25.90 लाख से पूठा हुसैनपुर से सबली मार्ग, 14.50 लाख से इकलैड़ी भावा मार्ग से बीघेपुर मार्ग, 16.20 लाख से अचपलगढ़ी फगौता से आजमपुर मार्ग, 30.10 लाख से पिलखुवा चंडी मंदिर से सिखैड़ा मार्ग, 13.90 लाख से पिलखुवा धौलाना मार्ग से बनोखर मार्ग, 13.60 लाख से बझैड़ा खुर्द से ककराना आबादी भाग, 12.70 लाख से एनएच-नौ से लाखन वाया सरकारी स्कूल तक, 27.90 लाख से सिकंदरपुर से चितौड़ा मार्ग, 25.40 लाख से बड्डा संपर्क मार्ग, 22.10 लाख से गोहरा आलमगीरपुर से आगापुर से लोटी संपर्क मार्ग, 28 लाख से पसवाड़ा बलवापुर मार्ग, 22.70 लाख से मुजाफरा बागड़पुर में मेन रोड मार्ग, 26.90 लाख से बीबीनगर मार्ग से सिंभावली एनएच-नौ वाया हिंगवाड़ा लालपुर भरना रोड तक सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा 18.50 लाख से रामपुर मंढैया से मुबारिकपुर मार्ग, 20.70 लाख से मानक चौक से हस्सुपुरा मार्ग, 18.30 लाख से करीपुर से बिहुनी मार्ग, 30.25 लाख से चीनी मिल परिक्षेत्र योजना के ग्राम बीघेपुर से पारपा, 23.75 लाख से ग्राम रसूलपुर नहर के पुल से प्राइमरी स्कूल मार्ग, 32.10 लाख से बाबूगढ़-बीबीनगर पेट्रोल में गढ़ी मार्ग पर पुननिर्माण आदि सड़कों का कार्य होगा।
वाहनों में जीपीएस ट्रैकर व सीसीटीवी लगवाने के लिए संपर्क करें: 81262 93996
































