हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ जिला आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ ने मंगलवार रात स्टाफ के साथ गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव भगवन्तपुरा, चकलठीरा, नया गाँव, नयाबांस में जाकर विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर दबिश/चेकिंग दी। इस चैकिंग में नयाबांस गाँव में लच्छो पत्नी स्व. प्रह्लाद के घर से बोतलों में और प्लास्टिक की पन्नी में 19 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। साथ ही इसी गांव में सुक्को पत्नी स्व. फौजी के घर से प्लास्टिक के बोतलों में 15 लीटर कच्ची अवैध शराब टीम द्वारा कब्जे में ली गयी। दोनों प्रकरणों में अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1910 की सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033






























