
हापुड जनपद में एक वर्ष में 330 अवैध शस्त्र व 393 कारतूस बरामद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):मेरठ परिक्षेत्र के अधीनस्थ जनपदो में गोली बारी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ कलानिधि नैथानी द्वारा परिक्षेत्र स्तर पर दिनांक 05.02.2025 से ऑपरेशन शस्त्र शुरु किया गया है, जिसके अन्तर्गत परिक्षेत्र के अधीनस्थ जनपदो ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपराधियों पर कडा प्रहार किया है। अभियान के दौरान दिनांक 01.04.2025 से 31.03.2026 तक एक वर्ष मे परिक्षेत्र स्तर पर अवैध शस्त्र के अन्तर्गत 2218 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है जिनके विरुद्ध 1876 अभियोग पंजीकृत किये गये है। गिरफ्तार अभियुक्तो से 2170 अवैध शस्त्र व 3113 कारतूस बरामद किये गये हैं। अभियान के दौरान 07अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो मे 45 पर गैंगस्टर एवं 45 पर लगा गुण्डा एक्ट तथा 06 अभियुक्तो को जिलाबदर व 55 की हिस्ट्रीशीट खोली गयी है एवं 02 गैग पंजीकृत किये गये है,जिनमे
जनपद हापुड में 313अभियुक्तो को अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर 287अभियोग पंजीकृत किये गये हैं जिनसे 330 अवैध शस्त्र व 393 कारतूसो की बरामदगी की गयी है।
डीआईजी ने अभियान मे इस वर्ष भी तेजी लाने के निर्देश दिये और कहा कि सोशल मीडिया व बारात घर मे असलाह लहराने वाले तथा आयोजको पर भी सख्त कार्यवाही करें। साथ ही कहा कि गोली बारी की घटनाओं की रोकथाम के लिए परिक्षेत्र के चारो जनपदो मे अभियान लगातार जारी है ।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52



























