हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महाशिवरात्रि के त्यौहार को लेकर भोले के भक्त हरिद्वार से 52 किलो की कांवड़ लेकर हर-हर महादेव के जयकारों के साथ तीर्थ नगरी बृजघाट पहुंचे जिन्हे हरिद्वार से 300 किलोमीटर की यात्रा करते हुए अलीगढ़ के दमुआका पहुंचना है। जत्थे में शामिल भोले के भक्त अंगद ने बताया है कि वह तीन दिन से लगातार हरिद्वार से पैदल यात्रा कर रहे हैं जिनकी यात्रा अलीगढ़ के दामुयाका में समाप्त होगी। भोले के भक्त कावड़ के रूप में नवनिर्माणाधीन मंदिर में 52 किलो का वाद यंत्र घंटे को भगवान भोलेनाथ के मंदिर में समर्पित करेंगे।
जत्थे में कुल 28 भक्त शामिल हैं जो कि 52 किलो की कांवड़ के रूप में वाद यंत्र घंटी को हरिद्वार से उठाकर चले थे। शिवरात्रि को लेकर भोले के भक्त तीर्थ नगरी बृजघाट और हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे हैं जो महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।




























