
हापुड़ स्वीट्स पर 30 हजार का जुर्माना, घेवर खाकर 40 लोग हुए थे बीमार, विनोद मधुबन बड़ा की दही पर 20 हजार का जुर्माना
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): खाद्य आपूर्ति एवं औषधि विभाग द्वारा लिए गए दही, दूध, पनीर, मिठाई आदि के नमूने में से एडीएम न्यायालय ने 18 मामलों में वादों का निस्तारण करते हुए 3.75 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। हापुड़ स्वीट्स पर 30,000 का जुर्माना लगा है। हापुड़ स्वीट्स से खरीदे गए घेवर को खाकर गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ के करीब 40 लोग बीमार हुए थे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शिकायत पर पुराना बाजार स्थित हापुड़ स्वीट्स से घेवर और छेना रसगुल्ला का नमूना लिया था। हापुड़ स्वीट्स पर ₹30,000 का जुर्माना भी लगाया गया है। इसी के साथ जनपद हापुड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सरूरपुर बक्सर कट पर स्थित बिस्मिल्लाह टूरिस्ट ढाबे से तैयार कोरमा का नमूना लिया गया था जोकि जांच में असुरक्षित मिला है। मामले में वाद दायर करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू की गई है। एडीएम न्यायालय में 18 मामले में वादों का निस्तारण करते हुए 3.75 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
इसमें बंसल डेयरी आंबेडकर मूर्ति के सामने बाबूगढ़ के यहां से पनीर के नमूने पर 20 हजार, गांव अटूटा स्थित धर्म प्रकाश गुप्ता के यहां से रसगुल्ला पर 25 हजार, पक्का बाग पर रतनलाल स्वीट्स की खोया बर्फी पर 25 हजार, गांव मुदाफरा बागड़पुर स्थित दयाचंद के यहां से मिश्रित दूध व बिना खाद्य पंजीकरण पर 20 हजार, का जुर्माना लगाया।
पक्का बाग चौपला पर राजेश मिष्ठान भंडार की बर्फी पर 20 हजार, केशव नगर में विनोद मधुबन बड़ा के दही पर 20 हजार, बुलंदशहर रोड पर अल शान चिकन महल फैमिली रेस्तरां की लौंग पर 25 हजार, धौलाना के ग्राम लालपुर में इस्तेकार के यहां से खोया पर 25 हजार व जाकिर के यहां खोया पर 25 हजार का जुर्माना लगा।
पिलखुवा में शांति किराना स्टोर बस स्टैंड पर अरहर की दाल पर 25 हजार, गांव इकलेडी में मुनेंद्र के यहां से मिश्रित दूध पर 25 हजार, गांव फतेहपुर में अंकुर मावी के यहां से मिश्रित दूध पर 25 हजार, हाईवे 9 पर गढ़ रोड बाबूगढ़ स्थित बिस्मिल्लाह ढाबा की पिसी लाल मार्च पाउडर पर 25 हजार, गांव अचपलगढ़ी में सचिन के यहां के मिश्रित दूध पर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























