
प्राधिकरण की हरिपुर आवासीय योजना के लिए होगा 30 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा बाबूगढ़ में हरिपुर आवास योजना की तैयारी की जा रही है। इस कॉलोनी से जनपद की तस्वीर बदलेगी। बताया जा रहा है कि आवासीय कॉलोनी के लिए 30 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण अभी होना है। इसके लिए करीब 70 करोड़ रुपए की आवश्यकता है। इस योजना के लिए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना से अभी तक 145 करोड रुपए मिल चुके हैं जिसमें 50% धनराशि एचपीडीए और 50% धनराशि शासन से ली गई है। 130 किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से खरीदें सामना होलसेल दामों पर: 8191820867


























