👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान कार्ड बनवाने वालों की कतार लगी रही। 125 लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था। फिलहाल 30 लोगों के कार्ड बनाए गए। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चंदन कुमार के अनुसार अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रशासन स्तर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। रविवार को बड़ी संख्या में लोग राशन कार्ड और अपने प्रमाण पत्र लेकर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए केंद्र पर पहुंचे। 30 का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है जबकि अन्य की प्रक्रिया चल रही है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

































