👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश पुलिस में होने वाली भर्ती की परीक्षा के लिए रोडवेज ने भी कमर कस ली है। 17 और 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण बसों में यात्रियों का दबाव रहेगा। ऐसे में रोडवेज 30 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा जो कि विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा परीक्षा 17 व 18 फरवरी को है। दो पालियों में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। जिलेभर में लगभग 20,000 अभ्यार्थी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे। जिले में छह केंद्रों पर तैयारी की जा रही है। ऐसे में हापुड़ डिपो भी 30 बसों का संचालन करेगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























