हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): कोरोना काल मे निर्धारित समय के बाद दुकान खोलकर ग्राहकों की भीड़ जुटाने के आरोप में हापुड़ के तीन व्यवसायियों के विरुद्ध पुलिस ने रिर्पोट दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार नगर पालिका परिषद हापुड़ के गेट नम्बर-वन पर लक्ष्मी रेडियोज के मालिक, तहसील चौपला पर वीआईमिनी स्टोर के मालिक तथा राधा सर्विस सैंटर के मालिक पर कोविड-19 के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 188,269,270 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
किसी भी तरह की जांच और कोविड में होने वाले ब्लड टेस्ट घर बैठे कराएं, Healthians Labs 8755333320
























