हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में 17 मई तक कोरोना कफ्र्यू लागू है ऐसे में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य दुकानों व प्रतिष्ठानों पर खोलने का प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ ऐेसे दुकानदार है, जो कि मानने को तैयार नहीं है। पिलखुवा पुलिस ने इसी कड़ी में तीन ऐसे व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है जोकि प्रतिबंध के बावजूद दुकान खोल चोरी-छिपे सामान बेच रहे थे।
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कलस्टर जोन में प्रतिबंधित दुकान खोलने के मामले में पुलिस ने मंडी मौहल्लें में कास्मैटिक की दुकान के संचालक पवन कुमार, न्यू किशन गंज में शाहनवाद और अशोक नगर में निजाम के खिलाफ दुकान खोलने के मामले में मुकद्दमा दर्ज किया है। ये सभी कलस्टर जोन में प्रतिबंध के बावजूद चोरी-छिपे माल बेच रहे थे।
एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509:


























