👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 130 पव्वे देशी शराब (मिस इंडिया मार्का), एक पेटी ग्रीन लेवल अंग्रेजी शराब व 42 पाउच अंग्रेजी शराब ग्रीन लेवल, 7600/-रुपये नगद एवं मोटरसाइकिल व स्कूटी बरामद की है। रविवार को गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 188 व 60 (1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी सुधीर, राहुल व सोनू है।































