VIDEO: हापुड़: मोर्चरी में तीन शवों के बदले मांगे थे 4500, जांच के आदेश










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। इंसानियत को परे रख कुछ हैवाने द्वारा लाशों का सौदा करने का मामला सामने आया है। जिले में वायरल हो रहे एक वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग हापुड़ पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि मामले को मुख्य चिकित्साधिकारी हापुड़ ने संज्ञान में लिया है और संबंध में जांच के आदेश दिए हैं।
दरअसल जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बृजघाट पर शनिवार को एक सड़क हादसे में एक महिला सविता और उसके दो बेटों सनी और अमित की मौत हो गई थी। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में सौदेबाजी का घिनौना खेल चालू हो गया। मोर्चरी के कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों से तीनों शवों की एवज में साढ़े चार हजार रुपये की मांग की। इतना ही नहीं मानवीय संवेदनाओं से खिलवाड़ की उस समय इंतेहा हो गई जब पैसा न देने पर मोर्चरी के कर्मचारी परिजनों से बदतमीजी पर उतर आए और धमकाने लगे। पीड़ित परिजन ने कर्मचारियों की हरकत को अपने कैमरे में कैद कर लिया और वायरल कर दिया।
मुन्नू कुछ रूपये देकर ही पोस्टमार्टम हाउस से अपने परिजनों के तीनों शव को ले जा सका और अंतिम संस्कार कराया। जब वीडियो वायरल हुआ तो मुख्य चिकित्साधिकारी ने मामले में जांच के आदेश दिए और संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा।

हापुड़ में पहली बार खरीदें सर्वाइकल और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए Specially Design गद्दे एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ: 8449620229







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!