हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर के गार्ड से कारबाइन लूटने के मामले में भिवाड़ी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रेखा नागर के पति प्रमोद नागर ने बताया कि राजस्थान में गनमैन से कारबाइन लूटने के मामले में भिवाड़ी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जिनके कब्जे से कारबाइन भी बरामद की गई है।
Our Trending Story: सैकड़ों लाइलाज बीमारियों का इलाज एक ही छत के नीचे कैसे सम्भव है:
बता दें कि बीती 25 जुलाई को हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर मुजफ्फरनगर निवासी अपने गनर कालूराम के साथ राजस्थान के भिवाड़ी में खोली मंदिर के दर्शन के लिए गई थी। इसी दौरान गनर किसी काम से कार से बाहर निकला था कि बाइक सवार बदमाशों ने उसकी कारबाइन लूट ली। पुलिस ने लूटी गई कारबाइन, दो मोटर साइकिल व 16 कारतूस बरामद किए हैं।
झड़ते बालों की समस्या, गंजापन, सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509
























