हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि थाना कपूरपुर पुलिस चैकिंग कर रही थी कि नशे का एक सौदागर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी गुलावठी का अशरफ है जिसके कब्जे से पुलिस ने तीन किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733

























