👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गढ़ चुंगी से लेकर बुलंदशहर रोड तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा जिसमें 3 करोड़ रुपए की लागत आएगी। जल्द ही बजट जारी होने की उम्मीद है। इस सड़क के निर्माण से 50,000 से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।
हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने लखनऊ में नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा से मुलाकात की और मुलाकात के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण के लिए धनराशि की मांग की। इसके बाद मंत्री अरविंद शर्मा ने बजट जारी करने का आश्वासन दिया। आपको बता दें कि सड़क का निर्माण गढ़ चुंगी से लेकर गढ़ गेट पुलिस चौकी, पुलिस चौकी से तगासराए से सिकंदर गेट से बुलंदशहर रोड तक किया जाएगा।
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158




























