वायरल सच: हापुड़ में तीन बजे लॉकडाउन लगने वाला मैसेज फेक










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अफवाहों का बाज़ार बेहद गर्म है। सोशल मीडिया पर फेक मैसेजों की बरसात ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। अब एक और सोशल मीडिया मैसेज ने लोगों में अफरा-तफरी मचा दी है। ये फेक मैसेज है कि दोपहर तीन बजे से हापुड़ में लॉकडाउन लगने का और सभी बाज़ार, दुकानें, होटल बंद होने का। आपको बता दें कि इस तरह के किसी भी मैसेज पर ध्यान न दें। शासन व जिला प्रशासन ने रात्रिकर्फ्यू का समय रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक का रखा है जिसमें किसी तरह कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आपको फिर से एक बार स्पष्ट करना चाहेंगे कि जनपद हापुड़ में अगले आदेशों तक रात्रिकर्फ्यू का समय रात आठ बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक का है। प्रशासन ने इस संबंध में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं हापुड़ में वीकेंड लॉकडाउन की अवधि शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार की सुबह छह बजे तक है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भ्रामक मैसेज फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आप सभी से EHapurNews अपील करता है कि कोई भी सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज पर भरोसा न करें।

हापुड़: सैनेट्री के सामान के लिए कॉल करें: 9811511213, 8800771632







Related Posts

18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी

🔊 Listen to this 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएर को परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरु होंगी जिस को…

Read more

महाशिवरात्रि 15 फरवरी व होली 4 मार्च को

🔊 Listen to this महाशिवरात्रि 15 फरवरी व होली 4 मार्च को हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महाशिवरात्रि व्रतपर्व 15 फ़रवरी रविवार कावड़ जलाभिषेक सायं 5.05 बजे से तथा रंगों का पर्व…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी

18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी

महाशिवरात्रि 15 फरवरी व होली 4 मार्च को

महाशिवरात्रि 15 फरवरी व होली 4 मार्च को

HPDA की सांठगांठ से बछलौता रोड पर अवैध भवन निर्माण

HPDA की सांठगांठ से बछलौता रोड पर अवैध भवन निर्माण

85 लाख व 64 लाख की लूट में क्या है समानताएं

85 लाख व 64 लाख की लूट में क्या है समानताएं

हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

बिरयानी की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में दो कर्मचारी पुलिस ने लिए हिरासत में

बिरयानी की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में दो कर्मचारी पुलिस ने लिए हिरासत में
error: Content is protected !!