धौलाना, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर तथा घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करके तीन बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों के कब्जे से पांच बाइक, एक मोबाइल, तीन चाकू व छुरी तथा 72 सौ रुपए नकद बरामद किए हंै।
धौलाना पुलिस चौराहे पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए युवक बाइक चोर व घरों में चोरी करने वाले निकले। आरोपी नितिन वाल्मीकि धौलाना, शकील उर्फ शाहरुख कैला भट्टा गाजियाबाद, रवि कश्यप साहिबाबाद, हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पांच बाइक, हजारों रुपए नकद आदि बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पलक झपकते ही बाइक उड़ाने में माहिर हैं। घरों में भी रैकी के बाद चोरी करते थे। आरोपी चोरी का माल गाजियाबाद बेचते थे।































