29 वर्षीय ठेकेदार की सड़क हादसे में मौत










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के पुराने पुल पर मंगलवार की रात करीब 10:30 बाइक सवार ठेकेदार की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। सड़क हादसे में ठेकेदार जॉनी के छोटे भाई ठेकेदार मिंटू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी हरीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर दी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय मिंटू उर्फ हरीश पुत्र मुरारी लाल निवासी पाइप फैक्ट्री रोड बाबूगढ़ ठेकेदारी करता था जो अपने साथी हरीश कुमार पुत्र बलवीर के साथ सवार होकर हापुड़ से घर लौट रहा था। बाइक मिंटू चल रहा था। मिंटू ने बुलंदशहर रोड से होते हुए घर जाने का फैसला लिया। मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे जैसे ही बाइक थाने के पास स्थित पुल पर पहुंची तो मिंटू ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और सीधे बाइक डिवाइडर से टकरा गई।


सड़क हादसा इतना जोरदार था कि मिंटू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी हरीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही हरीश को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। परिवार में मातम छाया हुआ है।

किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!