
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय जावेद निवासी मोहल्ला रामनगर गुलावठी जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। मृतक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
आपको बता दें कि जावेद नोएडा में टायर पंचर की दुकान चलाता था। वह मंगलवार को नोएडा से अपने घर गुलावठी जा रहा था। जैसे ही वह हाफिजपुर क्षेत्र के सादुल्लापुर के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में दम तोड़ दिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























