
जनपद हापुड़ में नौ जर्जर पुलों की मरम्मत पर खर्च होंगे 28 करोड़ रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में लोक निर्माण विभाग द्वारा 28 करोड़ रुपए की लागत से नौ जर्जर लघु और बड़े पुलों की मरम्मत कराई जाएगी। हापुड़ में काली नदी पर बने पुल की मरम्मत 11.27 करोड़ रुपए से होगी। धौलाना में 11.92 करोड़ से पांच और गढ़मुक्तेश्वर में 4.76 करोड़ से तीन लघु पुलों पर काम होगा। आईए निगाह डालते हैं किस पुल पर कितना रुपया खर्च होगा:
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में दिए गए प्रस्ताव
1.35 करोड़ से बीबीनगर मार्ग से सिंभावली हाईवे 9 से हींगवाड़ा लाड़पुर भरना मार्ग के किमी-09 में स्थित क्षतिग्रस्त एवं संकरे लघु सेतु का पुनः निर्माण।
2.71 करोड़ से हाईवे 9 से अटूटा के किमी-1 में स्थित क्षतिग्रस्त एवं संकरे लघु सेतु के पुनः निर्माण का कार्य।
70 लाख से हरोड़ा कोठी गंदे नाले से खगोई मार्ग पर पुलिया का पुनः निर्माण का कार्य।
हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में यह होंगे काम
11.27 करोड़ से ग्राम झंडा मुशर्रफपुर मार्ग पर काली नदी सेतु पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य का निर्माण।
धौलाना विधानसभा क्षेत्र में ये पुल बनेंगे
1.57 करोड़ से हाईवे 9 से पिलखुवा-फगौता मार्ग से कांवी, अहमदपुर मार्ग के किमी-3 (कांवी) में मोदी मिल नाले पर क्षतिग्रस्त एवं संकरे लघु सेतु एवं पहुंच मार्ग।
90 लाख से हाईवे 9 से खेड़ा मार्ग पर छिजारसी ड्रेन पर लघु सेतु का निर्माण।
1.15 करोड़ से छिजारसी परतापुर मार्ग पर छिजारसी ड्रेन पर।
1.15 करोड़ से पिलखुवा चंडी मंदिर से सिखेड़ा मार्ग पर छिजारसी ड्रेन पर।
1.15 करोड़ से निधावली से सौलाना मार्ग पर पुलिया का निर्माण कार्य।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601

































