हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न स्थानों पर कोरोना वायरस अपनी घुसपैठ बनाता जा रहा है। अनछूए स्थानों पर भी कोरोना वायरस का पहुंचना एक चिंता का विषय है। शुक्रवार को कोरोना ने एक साथ 23 स्थानों पर घुसपैठ करके यह साबित कर दिया कि यदि लोग लापरवाही बरतेंगे तो कोरोना हापुड़ का पीछा छोडऩे वाला नहीं है। जनपद हापुड़ में मिले मरीज इस प्रकार है। लज्जापुरी हापुड़ में एक, आदर्श नगर कालोनी हापुड़ में एक, राजीव बिहार हापुड़ में दो, बृजघाट में आठ,गढ़मुक्तेश्वर धर्मशाला में एक, धौलाना के गांव खेरपुर खेराबाद में दो,बुर्ज मौहल्ला में एक,गांव गोयना में एक,नई शिवपुरी में एक,भीमनगर हापुड़ में दो,गांव श्यामनगर में एक,मंडी हापुड़ के सामने दो। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है।


ये भी देखें : हापुड़ के सावित्री बीज भंडार पर किसानों ने लगाया संक्रमित बीज बेचने का आरोप






























