VIDEO: जनपद की 278 मदिरा की दुकानें होंगी एम पॉश मशीन से लैस










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की सभी शराब की दुकानें एम पॉश मशीन से लैस होंगी जिससे मिलावटी शराब की बिक्री पर रोक लगाई जा सके. यह मशीन सभी देशी और विदेशी शराब के ठेकों पर लगाई जाएगी जिसके लिए सेल्समैनों को सोमवार को प्रशिक्षण दिया गया. जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ ने बताया कि शराब की बोतल बेचने से पहले उस पर लगे क्यूआर कोड को एम पॉश मशीन की मदद से स्कैन करना होगा जिसके बाद स्टॉक से ऑनलाइन शराब की बिक्री हो जाएगी और स्टॉक से इतनी शराब की बोतले अपने आप ही कम हो जाएंगी.
एम पॉश मशीन की मदद और ऑनलाइन प्रक्रिया होने के चलते सेल्समैन निर्धारित ब्रांड के अलावा किसी अन्य तरह की शराब की बिक्री नहीं कर सकेंगे. यदि कोई सेल्समैन बिना स्कैन किए शराब की बिक्री करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि जनपद हापुड़ में 278 शराब विक्रेताओं को एम पॉश मशीन से लैस किया जाएगा जिसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है.







Related Posts

हापुड़: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में नगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ जांच जारी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद द्वारा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को अधिकारियों ने निरस्त कर दिया था। ऐसे में लोगों ने इन लापरवाह अधिकारियों…

Read more

लाखों रुपए के नगद लेनदेन पर केंद्रीय एजेंसियों की निगाह

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में हुई लाखों की लूट के बाद पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। हाल ही में हुई 64 लाख…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में नगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ जांच जारी

हापुड़: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में नगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ जांच जारी

लाखों रुपए के नगद लेनदेन पर केंद्रीय एजेंसियों की निगाह

लाखों रुपए के नगद लेनदेन पर केंद्रीय एजेंसियों की निगाह

माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने किया लेखाधिकारी दफ्तर का घेराव

माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने किया लेखाधिकारी दफ्तर का घेराव

बाबूगढ़ से श्रद्धालु राजस्थान के बाबा मोहन राम मंदिर काली खोली धाम के लिए रवाना

बाबूगढ़ से श्रद्धालु राजस्थान के बाबा मोहन राम मंदिर काली खोली धाम के लिए रवाना

हाइवे किनारे खड़े 28 वाहनों के काटे चालान

हाइवे किनारे खड़े 28 वाहनों के काटे चालान

भोजपुर-धौलाना मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु 39.62 करोड स्वीकृत

भोजपुर-धौलाना मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु 39.62 करोड स्वीकृत
error: Content is protected !!