👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिछले तीन वर्षों में दूध, घी, मिठाई, पनीर के लिए गए लगभग 439 नमूनों में से 272 नमूने फेल हो गए हैं। सीजेएम कोर्ट ने 103 वादों में लगभग 29 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। आगामी त्यौहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने फिर से अभियान तेज कर दिया है और जगह-जगह नमूने लिए जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























