
27 वर्षीय युवक का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना के छोटा बाजार निवासी 27 वर्षीय अंकित गुप्ता की शुक्रवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। अंकित पूरी तरह स्वस्थ थे और उन्हें पहले किसी गंभीर बीमारी या हृदय रोग के लक्षण भी नहीं थे। अचानक हुई उनकी मौत से परिजन सदमे में है जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।
27 साल के अंकित एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। गुरुवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद स्वजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। शुक्रवार की दोपहर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अंकित अविवाहित थे जिनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846




























