
ईटों से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बृजघाट के पास मंगलवार की सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलत गई। हादसे के दौरान पास से गुजर रहे बाइक सवार बाल-बाल बच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को साइड कराया। उसमें सवार लोगों का हाल जाना।
जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार का है। जब एक ट्रैक्टर ट्राली क्षमता से अधिक ईंट ले जा रही थी। जैसे ही वह बृजघाट के पास पहुंची तो ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया जिसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को सीधा कराया और यातायात व्यवस्था को संभाला।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




















