
250 लोगों ने मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने के लिए फॉर्म भरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी विधान परिषद स्नातक चुनाव 2026 के लिए रविवार एवं सोमवार को हापुड़ नगर के स्वर्ग आश्रम के त्यागी नगर मोहल्ला एवं सर्राफा बाजार में डॉ. अशोक नागर (पूर्व MLC प्रत्याशी स्नातक भाजपा) के समर्थन में विधान परिषद स्नातक चुनाव के लिए कैंप लगा कर वोट बनवाने हेतु फॉर्म भरवाने का कार्य किया गया।
क्षेत्र के सभी लोगों ने कैंप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपने परिवार जनों एवं सभी साथियों की वोट बनवाई। दो दिन चले इस अभियान में लगभग 250 लोगों ने मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने किए फॉर्म भरे। कैंपों के संयोजक भाजपा नेता अमित त्यागी रहे। इस अवसर पर डॉ दीपक त्यागी,राजीव त्यागी,चौधरी राजकुमार सिंह आदी उपस्थित रहे।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706





























