👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने गश्त को दौरान एक 25 हजार रुपए के इनामी शातिर बदमाश को दबोच लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से सात हजार 240 रुपए तथा तमंचा व कारतूस बरामद किए है। पकड़े गए बदमाश की पहचान गांव निडोरी के झुम्मन उर्फ जुम्मा के रुप में की गई है।
पुलिस ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस छिजारसी से निडारी जाने वाले मार्ग पर गश्त कर रही थी कि बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बदमाश गांव निडारी का झुम्मन उर्फ जुम्मा निकला जिस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 7 हजार 240 रुपए, तमंचा व कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288



























