हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में कूड़ा जलाने पर 20 फैक्ट्रियों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। विभाग ने सभी फैक्ट्रियों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। आपको बता दें कि मसूरी गुलावठी मार्ग पर बैट्री रीसाइकलिंग करने वाली 20 फैक्ट्रियां रजिस्टर्ड है जिनमें से कुछ प्रदूषण को बढ़ावा दे रही हैं। इसके चलते सवा लाख रुपए का जुर्माना विभाग ने लगाया है। पीवी मेटल्स, रिसाईकलर, शाहजहां मेटल, एजी एंटरप्राइजेज, अभी मेटल्स, आर के मेटल्स, किंग मेटल्स, एएस एंटरप्राइजेज, श्री बालाजी एंटरप्राइजेज, सिद्धार्थ मेटल्स, श्री गणेश मेटल्स, आरवी एंटरप्राइजेज, आरएलबी मेटल्स, सतगुरु मेटल्स हयात रीसाइकल्स, विशाल मेटल उद्योग, वरदान केमिकल उद्योग, भगवती इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान मेट्ल्स, अंकित एंटरप्राइज से जुर्माना वसूला गया है।
मैरी रोज सिटी कान्वेंट जू. हाईस्कूल की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं

























