हापुड़, सीमन/रितिक शर्मा (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने 18 माह में धन दोगुना करने का लालच देकर तीन सौ करोड़ रुपए की ठगी करने वाले निफ्टैक ग्लोबल कम्पनी के एक डायरेक्टर अशोक कुमार चौहान की शनिवार को 22 लाख रुपए की सम्पत्ति को कुर्क कर लिया। चिन्हित सम्पत्ति पर सरकारी सम्पत्ति का बोर्ड लगा कर सम्पत्ति की खरीद बेच पर रोक लगा दी गई है। अब तक कम्पनी के डायरेक्टरों की 24 करोड़ 90 लाख रुपए की सम्पत्ति को जब्त किया जा चुका है। यह योगी बाबा की कार्यप्रणाली का ही असर है कि ठगों, माफियों व गुंडों को सांस भी नहीं लेने दिया जा रहा है।
डहरा कुटी स्थित अशोक चौहान का मुख्य कार्यालय जहां से क्षेत्रभर की जनता को डील किया जाता था शेष रह गया था। जिस पर अवैध रूप से कब्जा चलता आ रहा था जिसकी पुख्ता जानकारी अर्जित करने के बाद हापुड़ जिलाधिकारी मेघा रूपम व एस पी दीपक भूकर के निर्देशानुसार गढमुक्तेश्वर तहसीलदार विवेक भदौरिया और बहादुरगढ़ थाना प्रभारी आशीष कुमार ने डहरा कुटी स्थित कार्यालय दो दुकान और नेकनामपुर नानई रोड स्थित जमीन खेती की लाखों की कीमत की संपत्ति कुर्क की गयी। गढमुक्तेश्वर तहसीलदार विवेक भदौरिया बहादुरगढ़ थाना प्रभारी आशीष कुमार एस एस आई के पी सिंह और राजस्व विभाग की टीम ने कुर्क की। दोनों दुकानों पर सील लगाने के बाद बोर्ड गाढ कर कार्यवाही की इति श्री की गयी। उक्त संपत्ति को आज के बाद क्रय विक्रय नहीं किया जा सकता। जहां लेखपाल राकेश गिरी, लेखपाल चंद्रप्रकाश सैनी लेखपाल प्रवेश कुमार सहित टीम मौजूद रही।
आरोप के मुताबिक थाना बहादुरगढ़ के गांव चांदनेर के अशोक कुमार चौहान व उसके साथियों की निफ्टैक ग्लोबल कम्पनी गठित की थी और कम्पनी के माध्यम से दिल्ली व एनसीआर क्षेत्रों के लोगों को 18 माह में धन दोगुना करने का लालच देकर तीन सौ करोड़ रुपए की ठगी की है। बहादुरगढ़ पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार कर गैंगस्टर में निरुद्ध किया है और गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत आरोपियों की सम्पत्ति चिन्हित कर कुर्क करने में जुटी है। अभी भी यह सिलसिला जारी है।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625




























