हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में रजवाहे की पटरी टूटने से किसानों की करीब 240 बीघा जमीन जलमग्न हो गई. इस दौरान फसल खराब हो गई जिससे किसानों में रोष है.
दरअसल इन दिनों खेतों में सिंचाई की आवश्यकता ना होने के चलते रजवाहे में पानी का प्रभाव अधिक हो गया था जिसकी वजह से पटरी टूट गई और किसानों की फसलों में पानी भर गया.
सूचना मिलते ही अधिकारियों ने रजवाहे को बंद कराकर टूटी पटरी की मरम्मत शुरू करा दी लेकिन तब तक कई बीघा जमीन जलमग्न हो गई. इससे किसान सुनील, सतीश, मुकेश, राकेश, महेश, रामनिवास, अशोक आदि किसानों की करीब 240 बीघा जमीन जलमगन हो गई.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























