हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक ( वितरण ) अश्वनी कुमार मित्तल ने 30 अगस्त सोमवार को जन्माष्टमी पर्व पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए आदेश दिए है।
हापुड़ विद्युत विभाग के सूत्रों ने बताया कि हापुड़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 24 घंटे बिजली सप्लाई के लिए सभी सम्भव व आवश्यक कदम उठाए गए है और पूरी तैयारियां कर ली गई है।
बता दें कि इस पर्व पर स्थान-स्थान पर श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी झांकियों का प्रदर्शन किया जाता है और मंदिरों पर विशेष रोशनी की जाती है जिससे विद्युत भार बढ़ जाता है और विद्युत आपूर्ति गड़बड़ा जाती है। कोविड गाइड लाइन का पालन जरूरी- प्रदेश सरकार ने कृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को अनेक छूट प्रदान की है, परंतु कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करना जरूरी होगा। मास्क है जुरुरी, दो गज की दूरी खास है। वरना कार्रवाई हो सकती है।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट और फ्लैट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099























