हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के ग्राम रसूलपुर बहलोलपुर में स्थित पंचायत भवन (बाई जी की कुटी) पर शनिवार की सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर आई ड्रीम टू ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष चौधरी युद्धवीर सिंह द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर में एकत्र 24 यूनिट रक्त के लिए सहयोगी आई ड्रीम टू ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष चौधरी युद्धवीर सिंह, रसूलपुर के सतेंद्र चौधरी, मुन्नू चौधरी, धमेंद्र चौधरी, और उदयपुर निवासी राजीव चौधरी, अंजना देवी हर्ष कुमार और बाबूगढ़ से मोहित चौधरी अंकुश शर्मा,मोनू चौधरी , और विजय कुमार, मनदीप चौधरी, और यू पी होम गार्ड के नरेंद्र यादव आदि ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया और आगे भी ऐसे ही रक्तदान करके इस अभियान में समाजसेवी युद्धवीर सिंह के साथ रहने का विश्वास दिलाया।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:



























