प्लॉट दिलाने के नाम पर 23 लाख रुपए हड़पे, मुकदमा दर्ज










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात पुलिस ने प्लॉट दिलाने के नाम पर 23 लाख रुपए हड़पने के मामले में हापुड़ देहात क्षेत्र के भीम नगर निवासी करण सिंह पुत्र राम प्रसाद तथा करण सिंह के तीन बेटे रविंद्र, पुष्पेंद्र व राधे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा राकेश कुमार गुप्ता पुत्र जयप्रकाश गुप्ता की तहरीर के आधार पर धारा 406, 420 में दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित राकेश कुमार की इंद्रलोक कॉलोनी निवासी राजकुमार शर्मा से अच्छी जान पहचान थी। राजकुमार शर्मा ने राकेश कुमार गुप्ता को बताया कि करण सिंह का हापुड़ में एक 441.66 वर्ग गज का प्लॉट है जिसका विभाजन कर वह आधा प्लॉट बेचना चाहता है। 220.83 वर्ग गज जमीन का सौदा 38,20,360 रुपए में तय हुआ जहां पीड़ित राकेश कुमार ने 23 लाख रुपए विभिन्न माध्यमों से आरोपियों को दिए लेकिन आरोपी बैनामा कराने के वक्त मुकर गए और किसी अन्य महिला के नाम बैनामा कर दिया। इसके बाद राकेश कुमार गुप्ता ने अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने धमकी दी जिसके बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606








Related Posts

दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ के विद्यार्थियों का जेईई मेंस 2026 में शानदार प्रदर्शन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ के छात्रों ने जेईई मेंस 2026 में अति उत्तम प्रदर्शन कर विद्यालय एवं समस्त हापुड़ को गौरवांवित किया।आरव कुमार…

Read more

रेपिस्ट से तंग किशोरी ने जहर पिया, मौत

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक रेपिस्ट की दरंदगी से तंग आकर एक किशोरी ने तेजाब पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली हैं। पुलिस मामले की जांच कर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ के विद्यार्थियों का जेईई मेंस 2026 में शानदार प्रदर्शन

दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ के विद्यार्थियों का जेईई मेंस 2026 में शानदार प्रदर्शन

रेपिस्ट से तंग किशोरी ने जहर पिया, मौत

रेपिस्ट से तंग किशोरी ने जहर पिया, मौत

पिलखुवा: भूमि पर निर्माण का लोगों ने किया जमकर विरोध

पिलखुवा: भूमि पर निर्माण का लोगों ने किया जमकर विरोध

लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

पिलखुवा: घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा

पिलखुवा: घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा

युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज

युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज
error: Content is protected !!