हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में मंगलवार को कांग्रेसियों ने मीनाक्षी रोड स्थित अंबेडकर पुस्तकालय में “नेत्र जांच शिविर कैंप” लगाया, जहां वार्ड-10 के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और आंखों की निःशुल्क जांच कराई। करीब 220 लोगों ने आखों की जांच के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। ऑप्टिकल डॉक्टर विवेक ने लोगों की आखों की जांच की।
इस दौरान नरेश कुमार ने बताया कि हापुड़ शहर में वार्ड के लोगों की आंखों की निःशुल्क जांच कराने के लिए यह कैंप लगाया गया हैं। इस कार्य में डॉक्टर देवेंद्र त्यागी का विशेष सहयोग रहा हैं। जांचकर्ताओं में पवन त्यागी, विनोद त्यागी, दिवाकर आदि का सहयोग रहा। नरेश ने बताया कि जो लोग आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने के कारण अस्पतालों में आंखों की जांच नहीं करा पाते. ऐसे लोगों के लिए यह निःशुल्क कैंप लगाया गया हैं। आंखों की जांच करवाने वालों में वीरवती, शीला देवी, रामचंद्र, लाल सिंह, बलवीरी, नौशाद, उषा, सितारा, जमीला, रामगोपाल, जयभगवान आदि लोग उपस्थित रहें।
Very excited to share selection of our student – Ayush Kumar with iByte: Sanskar Educational Group
























