VIDEO: हापुड़: 22 लाख की चोरी करने वाले चोर का सीसीटीवी आया सामने










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मौहल्ला सर्वोदय कॉलोनी में 22 लाख की चोरी की खबर पूरे हापुड़ में आग की तरह फैल गई। शुक्रवार को पूरे दिन सुर्खियों में रहने वाली इस खबर से जुड़े सीसीटी फुटेज भी सामने आ गए हैं। जहां चार मिनट में एक चोर ने घर का ताला तोड़े बिना ही 22 लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया।

मामला गुरुवार देर रात का है जब सर्वोदय कॉलोनी में स्थित एक मकान में मनोज अपने परिवार के साथ घर में एक कट्टे में 22 लाख रुपए नकद रखकर बेफिक्र सो रहे थे। मनोज को क्या पता था कि किसी चोर ने उन 22 लाख रुपए को चुरी करने की योजना बना ली है। मनोज अपने परिजनों के साथ घर में मौजूद थे और शुक्रवार की सुबह उन्हें घर में हुई चोरी का पता चला।

हापुड़ कोतवाली पुलिस मामले की सूचना मिली तो वो छानबीन करने के लिए सर्वोदय कॉलोनी पहुंची और जांच शुरु की। जांच में पुलिस को शक हुआ कि इस चोरी में किसी घर वाले का हाथ शामिल है। पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरु की और गली में लगा एक सीसीटीवी फुटेज खंगाला… जिसमें रात लगभग 2 बजकर 10 मिनट पर एक संदिग्ध घर की ओर आता हुआ दिखाई दिया और 2 बजकर 14 मिनट पर वह व्यक्ति घर से निकल गया। जब पुलिस ने जांच और गहराई के साथ की तो पता चला कि घर का तो ताला टूटा ही नहीं…. बल्कि जिस कमरे से पैसे चोरी हुए हैं उसका भी ताला नहीं लग था। पुलिस की शक की सुईंया घर के ही किसी व्यक्ति की ओर घूमने लगी। जब पुलिस ने मामले थोड़ा नजदीक से सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि घर की पौने दो बजे छत से कोई झांक भी रहा था।पुलि ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है और अलग-अलग पहलूओं पर जांच कर रही है।

कोविड में होने वाले ब्लड टेस्ट या कोई भी ब्लड टेस्ट घर बैठे कराएं. Healthians labs: 8755333320







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!