हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): न्यायालय परिसर में 18 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने से सोमवार की शाम तक कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हो गई। कई माह बाद एक ही दिन में कोरोना के 22 नए मामले मिलने से हड़कंप मचा है। इससे पहले सोमवार को चार कोरोना मरीज मिले थे (देवलोक कालोनी हापुड़ में एक, शिवलोक कालोनी हापुड़ में एक, पुलिस लाइन हापुड़ में एक तथा हापुड़ नगर में एक)। सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने कोविड-19 गाइडलाइन का पालन सख्ती से करने हेतु एडवाइजरी जारी की है।
हापुड़: सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदें गारंटी के साथ:
























