हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यूपी बोर्ड की साल 2023 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विशेष तैयारी की है। इन परीक्षाओं में तीन नहीं बल्कि 21 तरह के दिव्यांगों को सहूलियत दी जाएगी। परीक्षार्थी को लेखक दिए जाने के साथ अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। दिव्यांगों को चिन्हित करने के लिए बोर्ड ने 15.56 मिनट की वीडियो फिल्म तैयार कर सभी विद्यालय को भेजी थी जिसे स्कूलों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को दिखाया। फिल्म में 21 तरह के दिव्यांग छात्रों को दिखाया गया। यह 21 प्रकार की श्रेणियां हैं:
दृष्टिबाधित, कम दृष्टि, कुष्ठ रोग से ठीक हुए बच्चे, श्रवण दोष, लोको मोटर ( एक जगह से दूसरी जगह जाने में कठिनाई), बौनापन, बौद्धिक अक्षमता, मानसिक बीमारी या विकार, आत्म केंद्रित स्पेक्ट्रम विकार यानी न्यूरोलाजिकल व विकासात्मक विकार, सेरेब्रल पाल्सी, मस्कुलर डिस्ट्राफी (मांसपेशी की कमजोरी), पुरानी न्यूरोलाजिकल स्थितियां, विशिष्ट सीखने की अक्षमता, मल्टीपल स्क्लोरोसिस, भाषण और भाषा विकलांगता, थैलेसीमिया (रक्त विकार), हीमोफीलिया, सिकल सेल रोग (रक्त विकारों का समूह), बधिर सहित बहु दिव्यांगता, एसिड अटैक पीड़ित, पार्किसंस रोग।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

























