हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में शराब के ठेके के मालिक के साथ 21 हजार रुपए की लूट का मामला सामने आया है. सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिससे आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके.
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि मामला रविवार की रात नौ बजे का है जब गढ़मुक्तेश्वर के हिरनपुरा निवासी हरिओम त्यागी बाबूगढ़ के सरावनी में शराब का ठेका बंद कर घर लौट रहे थे जैसे ही वह हिरनपुर-झड़ीना मार्ग पर पहुंचे तो बाइक सवार बदमाशों ने ठेका संचालक हरिओम त्यागी को टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर चोटिल हो गए. ठेका संचालक का आरोप है कि बदमाशों ने ठेका स्वामी से 21 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
हापुड़ में खुल गई Best Shot Shooting Academy, 7668494749






























