हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा स्थित ऊर्जा निगम के दफ्तर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उपजिलाधिकारी अरविंद द्विवेदी ने दफ्तर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 21 अधिकारी व कर्मी अनुपस्थित मिले जिनकी रिपोर्ट एसडीएम ने जिलाधिकारी को भेज दी है।
बता दें कि शुक्रवार सुबह पौने ग्यारह बजे उपजिलाधिकारी अरविंद द्विवेदी ने पिलखुवा में स्थित विद्युत वितरण खंड डिवीजन द्वितीय का निरीक्षण किया। इस दौरान 21 अधिकारी व कर्मी दफ्तर में अनुपस्थित मिले। उपजिलाधिरी ने मामले की एक रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी हापुड़ अनुज सिंह को भेजी है।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more























