हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ शहर के 21 पार्कों के नाम अब महापुरुषों के नाम पर रखे जाएंगे। नगर पालिका परिषद हापुड़ ने मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी के 19 पार्क और बुलंदशहर रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी के 2 पार्कों के नाम महापुरुषों के नाम पर करने का फैसला लिया है। बता दें कि अमृत योजना के तहत नगर पालिका परिषद हापुड़ शहरी क्षेत्र के पार्कों का सुंदरीकरण करा रही है जिसके चलते 21 पार्कों का सुंदरीकरण हो चुका है। इन पार्कों को अलग पहचान देने के लिए नगर पालिका इनके नाम महापुरुषों के नाम पर रखने जा रही है। इन पार्कों के नाम महात्मा गांधी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, अटल बिहारी वाजपेई, सुभाष चंद्र बोस, अब्दुल गफ्फार खान, चंद्रशेखर आजाद, महारानी लक्ष्मीबाई, रानी अवंती बाई आदि महापुरुषों के नाम पर रखकर इन्हें अलग पहचान दी जाएगी।
सब्जियों पर पाएं 15% तक डिस्काउंट*, FREE Home Delivery के साथ: 8650607033




























