हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर के अंतर्गत गुरुवार को दिन निकलते ही एक मिनी बस व टाटा गाड़ी में हुई जबरदस्त भिड़ंत के कारण बस में सवार 21 मजदूर घायल हो गए और बस क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायलों को हापुड़ के प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया है। ये सभी मजदूर पीलीभीत से हरियाणा धान की रोपाई के लिए जा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ठेकेदार से धान की रोपाई के लिए मिनी बस में 36 मजदूरों को पीलीभीत से लेकर हरियाणा जा रहा था कि गुरुवार की सुबह बस एक टाटा गाड़ी से टकरा गई। यह हादसा थाना हाफिजपुर के अंतर्गत एनएच-9 पर हुआ। बस व टाटा गाड़ी में भयंकर भिड़ंत से जोरदार आवाज हुई और चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची थाना हाफिजपुर पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा गया और क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस थाना ले गई।
सरकारी अस्पताल के सूत्रों के अनुसार इस सड़क हादसे में पीलीभीत क सुंदर लाल, श्याम लाल, मुकेश, सुखपाल, नरेंद्र, रामचंद्र, राम बहादुर व श्याम बाबू सहित 21 मजदूर घायल हो गए जिनमें से सुखपाल व रामबहादुर को मेरठ रेफर कर दिया गया है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER*: 9289923209

































