हापुड़, सीमन : शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ कर 204 पव्वे शराब बरामद की है जबकि अन्य आरोपी फरार है।
आबकारी टीम ने मौहल्ला भीमनगर, गांव श्यामपुर जट एवं अट्टा में भी छापामारी की। कासमपुरा में मनोहर की पत्नी रानी के घर से दो प्लास्टिक के कट्टों में 144 पव्वे हरियाणा शराब के बरामद किए। आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 63 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हापुड़ पुलिस ने चमरी फाटक से रघुनाथपुर के नरेंद्र को 25 पव्वे शराब तथा पंचशील कालोनी के पास से जसरुप नगर के अनिल को 35 पव्वे शराब के साथ दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी-छिपे शराब बेचना स्वीकार किया है।
हापुड़ में पुलिस आरोपियों के घर शराब खोजते हुए। (छाया:सीमन)
































