👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से हुई दरोगा राकेश मावी की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिले में 200 स्वास्थ्य कर्मियों को स्वाइन फ्लू की वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही मृतक दरोगा राकेश के संपर्क में आने वाले 17 लोगों की भी जांच हुई जहां राहत की बात यह है कि सभी की स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वह किसी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है। ऐसे में हाईरिस्क जोन में काम करने वाले 200 स्वास्थ्य कर्मियों को स्वाइन फ्लू की वैक्सीन लगाई जाएगी।
VIDEO: हापुड़ में ब्रांडेड जूतों पर 70% तक की छूट: 9870978772




























